झांसी : राजकीय मेडिकल कॉलेज महासंघ को मिला नया नेतृत्व, प्रदीप त्रिपाठी निर्विरोध बने महामंत्री

रोहित राजवैद्य
0

झांसी न्यूज़। रविवार को राजधानी लखनऊ में राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। यह आयोजन उस दिन हुआ जब देशभर में फादर्स डे मनाया जा रहा था। इस अवसर पर संगठन को नया नेतृत्व मिला।



झांसी मेडिकल कॉलेज से जुड़े प्रदीप त्रिपाठी को सर्वसम्मति से महासंघ का महामंत्री चुना गया। यह चुनाव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के महामंत्री श्री शिवबरन सिंह यादव की देखरेख में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न हुआ।



पद ग्रहण करने के बाद प्रदीप त्रिपाठी ने कहा, “यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे इस अहम जिम्मेदारी के लिए चुना गया। यह मेरे पूर्वजों का आशीर्वाद, ईश्वर की कृपा और आप सभी का विश्वास है। मैं संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।" उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से सहयोग बनाए रखने की अपील की।



निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं

  • अध्यक्ष: श्री सतीश चंद्र त्यागी (मेरठ)
  • महामंत्री: श्री प्रदीप त्रिपाठी (झांसी)
  • संरक्षक: श्री गौतम त्रिपाठी (प्रयागराज)
  • कार्यकारी अध्यक्ष: श्री डीपी सिंह गौड़
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: श्री आर.एन. पांडे (गोरखपुर), श्री उदयवीर सिंह सेंगर (झांसी)
  • उपाध्यक्ष: श्री शंभू सिंह (अंबेडकर नगर), श्री राजेंद्र कुमार राजा (झांसी), श्री सोहनलाल कर्दम (मेरठ), श्री मनोहर लाल श्रीवास (झांसी), श्री फैयाज अली (प्रयागराज), श्री बलराम सिंह भदौरिया (कानपुर)
  • कोषाध्यक्ष: श्री विवेकानंद कुशवाहा (प्रयागराज)
  • प्रांतीय मंत्री: श्री संजय पाल (प्रयागराज), श्री पंकज गोस्वामी (आगरा)
  • संगठन मंत्री: श्री अरविंद वर्मा (सहारनपुर), श्री अमित वर्मा (कानपुर), श्रीमती मंजू सिंह (मेरठ)
  • संप्रेक्षक: श्री अयूब रहमानी (कन्नौज)

नए पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत बनाने, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तथा चिकित्सा क्षेत्र में समर्पित कार्य के लिए एकजुट होकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। यह चुनाव प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की एकजुटता और सामूहिक नेतृत्व की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।


👉  ताजा ख़बरों के लिए व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ें


(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top