दतिया: महिला ने पति व ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया

रोहित राजवैद्य
0

दतिया न्यूज़ | दतिया जिले के थरेट थाने में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता 25 वर्षीय महिला है, जो पहाड़ी रावत गांव की निवासी है। उसकी शादी वर्ष 2021 में ग्वालियर जिले के धई गांव निवासी पवन जाटव से हुई थी।



महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के समय उसके माता-पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति और देवर शराब पीते हैं। पीड़िता के दो छोटे बच्चे हैं। उसने बताया कि जून 2023 में पति और देवर ने शराब के नशे में उसके साथ बुरी तरह मारपीट की, जिसमें उसकी सास ने भी साथ दिया।


मारपीट के बाद महिला अपने मायके चली गई और थरेट थाने में मामला दर्ज कराया। इस दौरान कई बार पंचायतें हुईं लेकिन समाधान नहीं निकला। इसके बाद ससुराल वालों ने पीड़िता से पल्सर बाइक और एक लाख रुपये की मांग शुरू कर दी।


महिला ने अब पति, देवर, सास और अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


👉  ताजा ख़बरों के लिए व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ें



(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top