टीकमगढ़ : पिता के बाद बेटी ने बरकरार रखा पारिवारिक राजनैतिक सफर

रोहित राजवैद्य
0

टीकमगढ़ न्यूज़। कांग्रेस नेत्री श्रीमती श्वेता अहिरवार पर प्रदेश नेतृत्व ने भरोसा जताते हुए उन्हें टीकमगढ़ जिला महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा की अनुशंसा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार मप्र महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने जिले में कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए युवा नेत्री श्रीमती डॉ श्वेता अहिरवार को नियुक्त किया है।


डॉ. श्वेता अहिरवार


श्वेता अहिरवार के अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया वहीं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और नेताओं द्वारा बधाईयों दी जा रही है।



बधाई देने बालों में -पूर्व मंत्री वर्तमान टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला, खरगापुर विधायक चंदा सुरेन्द्र सिंह गौर, पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र सिंह राठौर, कांग्रेस प्रदेश महासचिव किरण अहिरवार,टीकमगढ़ नगर पालिक अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मालिक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवीन।


जानकारी के अनुसार श्वेता अहिरवार के पिता अशोक अहिरवार भी राजनीति से ताल्लुक रखते है और अशोक अहिरवार शुरुआती समय से ही कांग्रेस में जुड़े रहने के साथ ही टीकमगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के साथ ही कई पदों पर रह चुके है , फिलहाल अब बेटी श्वेता को जिलाध्यक्ष बनाए जाने से उनके पिता अशोक भी काफी उत्साह खुशी से भरे नजर आ रहे है।


(अनिल श्रीवास की रिपोर्ट) Bundelivarta.com 



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top