टीकमगढ़ न्यूज़ | चंदेरा थानाक्षेत्र के ग्राम विजयपुर में आज एक हत्या का मामला सामने आया है। जहां 30 वर्षीय युवक का शव उसके ही खेत के पास गोंड बाबा चबूतरे के पास मिलने से सनसनी फैल गई। सर और धड़ दोनों अलग अलग स्थिति में पाए गए है। तो वहीं मृतक युवक के पिता की भी मौत आज सुबह चार बजे ही हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चंदेरा थानाक्षेत्र के ग्राम विजयपुर में आज अखिलेश कुशवाहा उम्र 30 साल की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक युवक का सर और धड़ दोनों अलग उसके ही खेत के पास गौड़ बब्बा चबूतरे के झंडे के नीचे मिला है। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
वहीं लोग इसे नरवली की घटना मान रहे है।
पुलिस के लिए यह एक चुनौती पूर्ण सवाल बना हुआ है, 'हत्या' है या फिर 'नरवली'?
घर पर पिता का भी मिला शव
दरअसल मृतक अखिलेश कुशवाहा के साथ -साथ घर पर उसके 60 वर्षीय पिता गोले कुशवाहा का भी शव उसी के घर में मिला है। परिजनों के मुताबिक आज सुबह 4 बजे गोले कुशवाहा की मौत हुई है। कहा यह भी जा रहा है कि गोले कुशवाहा को कैंसर जैसी घातक बीमारी काफी समय से बनी हुई थी।
पिता की मौत आज ही क्यों?
बड़ा सवाल यह है जब बेटे का शव मिला तो उसके कुछ ही समय पहले उसके पिता की मौत कैसे हुई ?
हत्या या बीमारी से मौत - लोगों का कहना है गोले कुशवाहा को कैंसर की बीमारी थी सही है पर उसकी मौत आज ही क्यों हुई। क्या अधेड़ की भी हत्या हुई है। यह एक जांच का विषय है। फिलहाल SDOP अभिषेक गौतम समेत चंदेरा थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
परिजनों के मुताबिक विजयपुर निवासी गोले कुशवाह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से ग्रसित थे।
आपको बता दें
• मृतक गोले कुशवाहा के 3 बेटे है जिनमें से आज बड़े बेटे अखिलेश की हत्या कर दी गई। 2 बेटे और है जिनमें एक 17 साल और छोटा बेटा 3 साल का है।
• मृतक गोले कुशवाहा की पत्नी भी मानसिक रूप से कमजोर है।
• मृतक युवक अखिलेश कुशवाहा अविवाहित था।
• मृतक गोले और मृतक अखिलेश दोनों ही गांव में किसानी और मजदूरी का कार्य करके परिवार का भरण पोषण करते थे।
👉 ताजा ख़बरों के लिए व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ें
(अनिल श्रीवास की रिपोर्ट) Bundelivarta.com