सपा मीटिंग में कुर्सी विवाद, पूर्व जिलाध्यक्ष ने जताया विरोध

रोहित राजवैद्य
0

झांसी न्यूज़। सपा की एक अंदरूनी बैठक उस वक्त विवाद का केंद्र बन गई जब एक कुर्सी को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप नाराज होकर प्रेसवार्ता छोड़कर बाहर चले गए। मामला सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान का है, जिसमें सपा के उन्नाव जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव भी मौजूद थे।



बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र भोजला ने जब महेश कश्यप से सीट खिसकाने की बात कही, तो माहौल बिगड़ गया। कश्यप ने इसे अपमानजनक मानते हुए कार्यक्रम से बाहर निकलने का फैसला किया। उनके समर्थक भी उनके साथ बाहर चले गए।


विवाद बढ़ता देख धर्मेंद्र यादव ने हस्तक्षेप किया और कश्यप को मनाने की कोशिश की। कुछ देर की बातचीत के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष लौटे जरूर, लेकिन नाराजगी साफ थी। उन्होंने कहा, "हर बार महेश कश्यप ही क्यों?


अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे सपा के भीतर गुटबाजी की चर्चा फिर तेज हो गई है।


(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top