ASI की झांसी में तबीयत बिगड़ी, मौत

आशुतोष नायक
0

झांसी न्यूज़ | छतरपुर के शांतिनगर निवासी और पन्ना जिले के देवेंद्र नगर थाने में तैनात ASI असीम सिंह (59) की गुरुवार को झांसी में मौत हो गई। वह झांसी में आयुर्वेदिक इलाज के लिए आए थे, जहां अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।



इलाज के लिए आए थे झांसी

असीम सिंह को पाइल्स की समस्या थी, जिसका इलाज वह झांसी में आयुर्वेदिक डॉक्टर से करा रहे थे। गुरुवार सुबह वह पत्नी नीतू सिंह के साथ चेकअप के लिए झांसी पहुंचे थे। क्लीनिक में ही उन्हें घबराहट और बेचैनी महसूस हुई। हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिवार में शोक

असीम सिंह की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनका एक साल बाद रिटायरमेंट होने वाला था। बेटे अंकित सिंह छतरपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, जबकि बेटी स्वेता सिंह पुणे में एक निजी कंपनी में काम करती हैं। पति की मौत से पत्नी नीतू सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है।



👉  ताजा ख़बरों के लिए व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ें


(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top