झांसी न्यूज़ | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की हाईस्कूल परीक्षा 2024 का रिजल्ट आज घोषित होने वाला है। दोपहर 12:30 बजे यूपी बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। इस बार झांसी जिले से 22,413 विद्यार्थियों के नतीजे घोषित किए जाएंगे, जिसमें रेगुलर और प्राइवेट दोनों प्रकार के परीक्षार्थी शामिल हैं।
रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और results.digilocker.gov.in पर ऑनलाइन देखा जा सकेगा।
इस साल छात्रों में जबरदस्त उत्साह है, कई विद्यार्थियों ने तो परीक्षा परिणाम से पहले ही आगे की पढ़ाई की दिशा तय कर ली है। झांसी जिले में परीक्षा के लिए 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और नकल की घटनाएं काफी कम रहीं, जिससे इस बार अच्छे नतीजों की उम्मीद जताई जा रही है।
बीते वर्षों में झांसी का रिजल्ट कैसा रहा
-
2021: कोरोना महामारी के चलते छात्रों को प्रमोट किया गया था। उस वर्ष 25,381 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
-
2022: कुल 17,669 विद्यार्थी पंजीकृत हुए, जिसमें से केवल 13,259 पास हुए। छात्राओं का प्रदर्शन खास रहा — 86.52% लड़कियां पास हुईं जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 74.08 रहा।
-
2023: 23,392 विद्यार्थियों में से 20,580 ने सफलता प्राप्त की। रिजल्ट 87.98% रहा।
-
2024: 24,484 में से 23,126 ने परीक्षा दी और 20,535 पास हुए। रिजल्ट 88.08% तक पहुंचा।
इन आंकड़ों से साफ है कि जिले का प्रदर्शन लगातार बेहतर होता जा रहा है। खासकर छात्राएं हर साल परीक्षा परिणामों में दमदार उपस्थिति दर्ज कराती रही हैं।
इस बार उम्मीद की जा रही है कि झांसी का रिजल्ट पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ सकता है।
👉 ताजा ख़बरों के लिए व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ें
(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com